Breaking News

Header Ads Widget

UPSSSC भर्ती 2021 : क्लर्क, लेखपाल समेत ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए जल्द होगा PET, जानें कैसा होगा एग्जाम पैटर्न

 UPSSSC भर्ती 2021 : क्लर्क, लेखपाल समेत ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए जल्द होगा PET, जानें कैसा होगा एग्जाम पैटर्न

UPSSSC Recruitment 2021 , UPSSSC PET Exam Pattern : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूपीएसएसएससी ) बहुत जल्द प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2021) का नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। सीएम योगी ने कुछ दिनों पहले था कि उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के तहत प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) शीघ्र आयोजित कराए। परीक्षा पूरी तैयारी के साथ कराई जाए और परिणाम भी जल्द घोषित हो। आपको बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े हजारों पदों को भरा जाएगा। सबसे पहले प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ( पीईटी ) होगी और इसके बाद भर्तियों के संबंध में विज्ञापन निकाल कर आयोग आवेदन लेगा। पीईटी का स्कोर एक साल के लिए मान्य होगा। इस परीक्षा का आयोजन साल में एक बार होगा। 


आयोग को भर्ती संबंधी अधिकतर विभागों के प्रस्ताव मिल गए हैं। शैक्षिक योग्यता के आधार पर इसे ग्रुप में बांटा जा रहा है, जिससे भर्ती में आसानी हो। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कराने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।


सिलेबस हुआ तय

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूपीएसएसएससी ) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का पाठ्यक्रम तय हो गया है। परीक्षा पाठ्यक्रम संबंधी आदेश जल्द जारी कर दिया जाएगा।






दो घंटे की परीक्षा, कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न 

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सवाल का गलत जवाब देने पर निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था होगी। एक सवाल गलत होने पर 1/4 अंक कटेगा। 


इसमें कक्षा आठ के स्तर का भारतीय इतिहास, भारतीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान, लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान के जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ ही कक्षा आठ के स्तर की प्रारंभिक अंकगणित, तर्क एवं तर्कशक्ति, सामान्य हिंदी, सामायिकी, सामान्य जागरूकता, गद्य विश्लेषण एवं विवेचन, ग्राफ का विवेचन एवं विश्लेषण संबंधी सवाल पूछे जाएंगे।


इसमें छह सवाल 10-10 अंक के होंगे और बाकी पांच-पांच अंक के होंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग शासन से मंजूरी मिलने के बाद पाठ्यक्रम को ऑनलाइन करेगा, जिससे समूह ‘ग’ की भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी मिल सके। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा परिणाम परसेंटाइल के आधार पर जारी किया जाएगा। इसके आधार पर भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा।


महत्वपूर्ण खाली पदों का ब्योरा

- लेखपाल                        7882

- बेसिक शिक्षा                   1055

- माध्यमिक शिक्षा                500

- विभिन्न विभागों में लिपिक   7000

- लेखा परीक्षक                  1303

- ग्राम्य विकास                  1658

- परिवार कल्याण               9222

- बाल विकास पुष्टाहार        3448

- नगर निकाय                    383


विभिन्न विभागों की विशिष्ट जरूरतों व सेवा नियमावलियों के प्रावधानों के अनुसार पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग किए गए अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा, कौशल परीक्षा या शारीरिक परीक्षा कराई जाएगी।




Exam Syllabus :

Exam Syllabus for Examination is given below :-


भारतीय इतिहास (Indian History) : (05 Marks)


सिन्धु घाटी की सम्भता

वैदिक संस्कृति

बौद्ध धर्म: गौतम बुद्ध(जीवनी एवं शिक्षायें)

जैन धर्म : महावीर (जीवनी एवं शिक्षायें )

मौर्य वंश : सम्राट अशोक

गुप्त वंश : समुद्र गुप्त ,चन्द्र गुप्त द्वितीय

हर्षवर्द्धन

राजपूत काल

सल्तनत काल

मुगल साम्राज्य

मराठा

ब्रिटिश राज का अभ्युदय एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम

ब्रिटिश राज का मामाजिक-आर्थिक प्रभाव

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन (Indian National Movement) : (05 Marks)


स्वाधीनता आन्दोलन के प्रारम्भिक वर्ष

स्वदेशी तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन : महात्मा गाँधी तथा अन्य |

नेताओं की भूमिका

क्रांतिकारी आंदोलन तथा उग्र राष्ट्रवाद का उदय

विधायी संशोधन तथा ब्रिटिश इंडिया एक्ट, 1935

भारत छोड़ो आंदोलन, आजाद हिन्द फौज तथा नेता जी सुभाष चन्द्र बोस

भूगोल (Geography) : (05 Marks)


भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल

नदियां तथा नदियों की घाटी

भूजल संसाधन

पर्वत ,पहाडियां तथा हिमनद

मरूस्थल और शुष्क क्षेत्र

वन

खनिज संसाधन (विशेषकर भारत में)

भारत एवं विश्व का राजनैतिक भूगोल

जलवायु तथा मौसम

टाइम जोन

जनसांख्यकीय परिवर्तन तथा प्रवास

भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) : (05 Marks)



 

भारतीय अर्थव्यवस्था (1947 से 1991 तक)

योजना आयोग तथा पंचवर्षीय योजनायें

मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास: निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र

हरित क्राति

दुग्ध विकास एवं ऑपरेशन फ्लड

बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा सुधार वर्ष 1991 में आर्थिक सुधार तथा उसके बाद की अर्थव्यवस्था

वर्ष 2014 के पश्चात के आर्थिक सुधार

कृषि सुधार

ढांचागत सुधार

श्रम-सुधार

आर्थिक सुधार

जी0एस0टी0

भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन (Indian Constitution & Public Administration) : (05 Marks)


भारतीय संविधान

भारतीय संविधान की मुख्य विशेषतायें

राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धान्त

मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य

संसदीय प्रणाली

संघीय प्रणाली, संघ एवं केन्द्रशासित प्रदेश, केन्द्र-राज्य सम्बन्ध

न्यायिक ढांचा-सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय

जिला प्रशासन

स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थायें

सामान्य विज्ञान (General Science) : (05 Marks)


प्रारम्भिक भौतिक विज्ञान

प्रारम्भिक रसायन विज्ञान

प्रारम्भिक जीव विज्ञान

प्रारम्भिक अंकगणित(Elementary Arithmetic) : (05 Marks)


पूर्ण संख्या, भिन्न तथा दशमलव

प्रतिशतता

साधारण अंकगणितीय समीकरण

वर्ग एवं वर्गमूल

घातांक एवं घात

औसत

सामान्य हिन्दी (General Hindi) : (05 Marks)


संधि

विलोम शब्द

पर्यायवाची शब्द

वाक्यांशो के लिए एक शब्द

लिंग

समत भिन्नार्थक शब्द

मुहावरे-लोकोक्तियाँ

सामान्य अशुद्धियां

लेखक और रचनाएँ (गद्य एवं पद्य)

सामान्य अग्रेजी(General English) : (05 Marks)


अंग्रेजी व्याकरण

अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न

तर्क एवं तर्कशक्ति (Logic & Reasoning) : (05 Marks)


वृहत एवं लघु

क्रम एवं रैंकिंग

संबंध

समह से भिन्न को अलग करना

कैलेण्डर एवं घड़ी

कारण और प्रभाव

कोडिंग-डिकोडिंग (संख्या तथा अक्षर)

निगमनात्मक तर्क/कथन विश्लेषण एवं निर्णय

सामयिकी (Current Affairs) : (10 Marks)


भारतीय एवं वैश्विक

सामान्यजागरूकता (General Awareness) : (10 Marks)


भारत के पड़ोसी देश

देश, राजधानी एवं मुद्रा

भारत के राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश

भारतीय संसद, राज्यसभा, लोकसभा और विधान सभा, विधान परिषद 

राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय दिवस

विश्व संगठन एवं उनके मुख्यालय

भारतीय पर्यटन स्थल

भारत की कला एवं संस्कृति

भारत एवं विश्व के खेल

भारतीय अनुसंधान संगठन

प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक

पुरस्कार एवं विजेता

जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण

अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण : (10 Marks)


02 गद्यांश (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)


ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण : (10 Marks)


02 ग्राफ (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)


तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण : (10 Marks)


02 तालिकाएं (प्रत्येक पर 05 प्रश्न)



Post a Comment

0 Comments

Navodaya vidyalaya samiti tgt pgt teacher vacancy recruitment notification 2024